Life Learnings -6 By Prof. K K Garg
प्रेम से प्रार्थना की ओर F rom Love to Prayer life learnings -5 में हमने बात की थी कि हम में दया कैसे पैदा हो दया से करुणा की ओर प्रेम की पहली सीढ़ी दया अगर हम पार कर जाएँ तो दूसरी सीढ़ी पर कदम रख सकते हैं। दूसरी सीढ़ी है करुणा । दया में हमारे अंदर प्रेम के अंकुर फूटते हैं जब दूसरा दुखी हो। लेकिन करुणा वह प्रेम है जो आपके भीतर उठता है उन लोगों के लिए जो देखने में तो सुखी लगते हैं लेकिन उनके भीतर भी दुःख हैं। जो सिर्फ उनके बहुत करीबी लोगों को पता हैं। जैसे आप अपने बहुत करीबी लोग, जो देखने में बहुत सुखी लगते हैं उनके दुःख भी जानते हैं। कामयाब, पर दुखी यहाँ ऐसे लोग भी दुखी हो सकते हैं जो बाहर से बहुत कामयाब दिखते हैं। और ऐसे लोग भी दुखी होते हैं जिनको अगर उनकी चाह से कम...