Life Learnings -2 - by K K Garg
Who Stops us being Loving कौन रोकता है हमें प्रेम पूर्ण होने से क्या प्रेम हमें जन्म से मिलता है - Are we loving by birth जन्म से हमें प्रेम के बीज मिलते हैं और एहंकार का पौधा मिलता है। लेकिन हमारा सारा लालन पालन और शिक्षा का ढंग ऐसा है कि , उसमें प्रेम के बीज अंकुर नहीं बन पाते , बल्कि एहंकार का पौधा बड़ा होता रहता है और उसमें फल आने शुरू हो जाते हैं। शिक्षा और प्रशिक्षण - Education and Training प्रेम के फूल खिलने के लिए शिक्षा ( Education ) की जरुरत है और जीवन यापन की तैयारी के लिए प्रशिक्षण ( T raining ) की जरुरत है। क्या पशु शिक्षित हो सकते हैं - Can animals be educated नहीं सिर्फ मनुष्य ही शिक्षित हो सकता है। पशु का सिर्फ प्रशिक्षण यानि (Training) हो सकती है जैसे सर्कस क...